संदेश

Knowledge Facts लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक ऐसा देश जहां के राजा ने की हैं 15 शादियां, अरबों की संपत्ति का है मालिक

चित्र
एक ऐसा देश, जहां की कुल आबादी करीब 13 लाख है, लेकिन यहां के 63 फीसदी लोग अभी भी गरीबी रेखा से नीचे हैं। यानी कि न उनके पास भरपेट खाना खाने के लिए ही पैसे हैं और न ही पहनने के लिए कपड़े। लेकिन यहां के राजा के पास अरबों की संपत्ति है और ये संपत्ति दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। यह राजा ऐशो-आराम की जिंदगी जीता है। इस देश का नाम है 'द किंगडम ऑफ इस्वातिनी', जिसे पहले स्वाजीलैंड के नाम से जाना जाता था। साल 2018 में देश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर यहां के राजा मस्वाती तृतीय ने इसका नाम बदलने की घोषणा की थी। दरअसल, (इस्वातिनी) स्वाजीलैंड एक अफ्रीकी देश है, जो 17 हजार 360 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह देश कुदरती तौर पर इतना खूबसूरत है कि इसे रहस्यों से भरा देश भी कहा जाता है। यहां के राजा मस्वाती तृतीय को दुनिया के सबसे धनी राजाओं को गिना जाता है। उनके पास 14 अरब से भी ज्यादा की संपत्ति है। वह 19 रॉल्स रॉयस, 20 मर्सिडीज और 12 बीएमडब्ल्यू सहित कई लग्जरी कारों के मालिक हैं। इसके अलावा उनके पास खुद का एक हवाईअड्डा (एयरपोर्ट) और दो निजी जेट विमान भी हैं। इस देश में हर साल अगस्त-सितंबर...